
बैठक में जाति जनगणना।
बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना द्वारा किए गए साहसी कार्यों की सराहना की गई और इस ऑपरेशन के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को सराहा गया। मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके अतिरिक्त, जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और इस विषय पर राज्यों के विचारों को साझा किया गया।
बैठक के एजेंडे में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के बारे में भी चर्चा हुई, जिसमें सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्रियों ने सुशासन के महत्व पर जोर दिया और राज्यों में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।