JharkahndLife StyleStates
डुम्बु जतरा में झलकी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता की भावना.
रांची : हरमु रोड स्थित पुरानी रांची में डुम्बु जतरा का आयोजन पारंपरिक विरासत के संरक्षण की भावना के साथ किया गया।
आदिवासी कल्याण समिति ने इस आयोजन को सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर के सम्मान का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में मंगरा पाहन ने पूजा-अर्चना की और सभी से परंपराओं को जीवित रखने का आग्रह किया। हरमु, हेहल, कोकर और हिंदपीढ़ी क्षेत्र से आए लोग पूरे जोश से शामिल हुए। लोकनृत्य, ढोल और मांदर की थाप पर पूरा माहौल जीवंत रहा।
अध्यक्ष अतूल प्रभात केरकेट्टा ने कहा कि डुम्बु जतरा हमारे समाज की पहचान है और इसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पारंपरिक भोजन और नृत्य के साथ उत्सव का समापन किया।


