व्यापारी श्याम भीमसरिया पर फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन बाइक सवार अपराधियों ने व्यापारी को घेर लिया और गोली चला दी। अपराधियों ने पिस्टल के बट से वार कर व्यापारी को घायल कर दिया। पुलिस पहुंचने से पहले ही अपराधी फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती की कमी पर सवाल उठाए हैं। सिटी एसपी ने घटना की जांच का आदेश दिया है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ी है।



