BusinesscrimeJharkahndstates

Ranchi में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने गैंगस्टर सुजीत गिरोह का अपराधी दबोचा.

चुटिया में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान हथियार सहित पकड़ा गया शेरा.

रांची से इस वक्त की बड़ी खबर—एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुजीत सिन्हा गिरोह का कुख्यात सदस्य शेरा हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। चुटिया थाना क्षेत्र से यह गिरफ्तारी हुई है, जहां सिटी डीएसपी की टीम देर रात तक अभियान चला रही थी।
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने पावर हाउस रोड पर नाकेबंदी की थी। तभी एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई और उसके पास से पिस्टल और जिंदा गोली मिली। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शेरा पिछले महीने डोरंडा गोलीबारी में शामिल बताया जाता है।
पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ से गैंग के कई राज खुल सकते हैं। रांची पुलिस ने इसे ऑपरेशन की बड़ी सफलता बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button