JharkahndpoliticsStates

स्कूल के पास ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार.

पलामू पुलिस की कार्रवाई में 69 पुड़िया नशा बरामद.

Medininagar : पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर के सेमरटांड उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 69 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। मामले की जानकारी डीएसपी राजीव रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक इलाके में नशे का व्यापार कर रहे हैं।

सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर डीएसपी और चैनपुर सदर अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। जैसे ही पुलिस विद्यालय के समीप मैदान के पास पहुंची, तीनों युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान बादल कुमार, हर्षित राज और मनीष कुमार के रूप में हुई जबकि तीन और युवक मौके से फरार हो गए।

तलाशी के दौरान युवकों के पास से ब्राउन शुगर के साथ 4400 रुपये नकद बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त नशे की कीमत लगभग 35 हजार रुपये है। गिरफ्तार युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मनीष कुमार पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button