चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गांगपुर गांव से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद किया गया। शव गांव के पास स्थित पहाड़ी इलाके से मिला। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
मृतका 15 वर्षीय मुन्नी कुमारी उर्फ रानू 28 दिसंबर को लापता हुई थी। वह घर के पास अन्य बच्चों के साथ पिकनिक मनाने गई थी। शाम होने पर सभी बच्चे लौट आए लेकिन मुन्नी घर नहीं पहुंची। परिजनों ने तत्काल खोजबीन शुरू की थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त परिजनों ने की। मामले को गंभीर मानते हुए आगे की कार्रवाई जारी है। गांव में गहरी संवेदना और आक्रोश है।


