JharkahndStatesstates

युद्ध तनाव का असर, धनबाद में एलपीजी गैस संकट गहराया.

सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े परेशान.

पश्चिम एशिया में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। धनबाद में एलपीजी गैस की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई इलाकों में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद हो गई है। उपभोक्ताओं को खुद एजेंसी पहुंचकर गैस लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बस्ताकोला स्थित चौधरी गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतार देखी गई। गुरुवार सुबह से ही सैकड़ों लोग सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े रहे। गैस आपूर्ति नहीं पहुंचने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

कई उपभोक्ता पिछले चार से पांच दिनों से गैस के लिए भटक रहे हैं। रमजान के महीने में समस्या और गंभीर हो गई है। रोजा रखकर महिलाएं और बुजुर्ग भी लाइन में खड़े नजर आए। बैंक मोड़ से आई सुनीता देवी ने बताया कि सुबह आठ बजे से इंतजार कर रही हैं। एजेंसी की ओर से बार-बार गैस आने की जानकारी दी जा रही थी। दोपहर तक भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सका। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की।

एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले बुकिंग कराई थी। इसके बावजूद अब तक गैस नहीं मिल पाई है। सुबह पांच बजे से लोग एजेंसी के बाहर जमा थे। करीब 300 से अधिक उपभोक्ता मौके पर मौजूद रहे। जानकारी मिली कि गैस वाहन बोकारो से रवाना हुआ था। चास में रुकने के कारण आपूर्ति देर से पहुंची। लोगों ने प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल उठाए। उपभोक्ताओं ने जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button