States
गिद्दी से नयामोड़ तक हीरक रोड की स्थिति जर्जर हुई।
वर्ष 1995 में बनी यह सड़क अब जगह-जगह टूट चुकी है।
इसकी क्षमता 15 से 20 टन तक की ढुलाई की है, लेकिन 45 से 50 टन वाले भारी ट्रकों के चलने से सड़क पूरी तरह बर्बाद हो गई है।
लगातार बारिश और ओवरलोडिंग के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पुल-पुलिया और कलवर्ट भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। 19.1 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर अब 50 से ज्यादा जगहों पर कीचड़ और पानी भर गया है। आए दिन हादसे हो रहे हैं और वाहन चालक परेशान हैं।
शुक्रवार को ठाकुरगोड़ा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाकपा (माले) के बैनर तले सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क डाड़ी और माण्डू प्रखंड की सवा लाख आबादी की जीवनरेखा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।



