states

कोल कंपनियों की मनमानी का पुरजोर विरोध किया जाएगा l

अनीता देवी - उपाध्यक्ष जिला परिषद लातेहार आज बालूमाथ प्रखंड के चेताग पंचायत अंतर्गत गेरेंजा ग्राम में एनटीपीसी कंपनी के कोयला उत्खनन हेतु भूमि अधिग्रहण के विरोध में बृहद ग्राम सभा का आयोजन किया गया.

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित अनीता देवी जिप उपाध्यक्ष लातेहार ने बताया कि कंपनी जमीन हासिल करने के लिए गैर वैधानिक तरीके अपना रही है, जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ग्रामीणों के द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा l

ज्ञात हो कि पिछले दिनों कंपनी के कुछ लोग गांव में घुसकर महिलाओं को साड़ी वितरण का कार्य कर रहे थे जबकि इसकी सूचना किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि और न हीं गांव के ग्राम प्रधान को थी l
ऐसी स्थिति में कंपनी का दोहरा चरित्र यह दर्शाता है कि ग्रामीणों को छोटे-मोटे लोभ में फंसाकर उनकी जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है l उन्होंने बताया कि एनटीपीसी का इतिहास हजारीबाग के क्षेत्र में अच्छा नहीं रहा है और कंपनी यहां भी गलत हथकंडे अपना रही है l आज के बाद यदि ग्राम सभा की अनुमति के बिना कंपनी क्षेत्र में घुसती है तो ग्रामीणों के द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा l
कंपनी को यह समझ लेना चाहिए कि ग्रामीणों की सहमति के बिना आप एक इंच भी जमीन हासिल नहीं कर पाएंगे l उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने ग्राम सभा की असहमति की सूचना लातेहार जिले के उपयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों को भी दी है l
बालूमाथ के अन्य क्षेत्रों में भी कोयला उत्खनन का कार्य किया जा रहा है, लेकिन आज भी बालूमाथ के लोग बुनियादी सुविधाओं से महरूम है । धूल और धुआं खाने को विवश हैं l
ऐसी स्थिति में कंपनी के झूठे आश्वासन और गैर वैधानिक हथकंडों के विरुद्ध लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है l
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्रामीण किसी भी कीमत पर कंपनी को जमीन नहीं देंगे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button