JharkahndStates

झारखंड में कड़ाके की ठंड, 12 जिलों में शीतहर.

रांची समेत कई इलाकों में तापमान तेजी से गिरा.

रांची : झारखंड में इन दिनों सर्दी का असर साफ दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने बताया है कि रांची सहित 12 जिलों में शीतहर चल सकती है. ठंडी हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ गई है.

गुमला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. कई अन्य जिलों में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है. बाजारों और सड़कों पर भी भीड़ कम नजर आ रही है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड जारी रहेगी. रांची में न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री के बीच रह सकता है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button