Latehar : चंदवा थाना क्षेत्र के भूसाढ़ नदी के समीप शनिवार को हुए हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार सिलेंडर लदे ट्रक का टायर पंचर था, और चालक उमाशंकर सहाय उसे बदलने की कोशिश कर रहा था। अचानक टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस करीब आधे घंटे बाद पहुंची। कारण बताया गया कि टोरी रेलवे फाटक बंद था और एंबुलेंस फंसी हुई थी।
घायल को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बिहार के नवादा जिले का रहने वाला था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और वे प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी मौतें न हों।


