States
आईएनएस विक्रांत पर राजनाथ सिंह का बयान.
ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना कार्रवाई करती तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रांत पर एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना ने सक्रिय रूप से कार्रवाई की होती।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना ने उस समय अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया, जब उसने पाकिस्तानी नौसेना को घेरकर उन्हें कार्रवाई करने से रोका। उन्होंने नौसेना की रणनीतिक दूरदर्शिता और पेशेवरता की सराहना करते हुए कहा कि नौसेना ने बिना किसी बड़े संघर्ष के एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने राष्ट्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने नौसेना के जवानों के समर्पण और साहस की सराहना करते हुए कहा कि वे देश के गौरव हैं।