States
रांची बाजारों में प्रतिबंध के बाद भी प्लास्टिक बैग बिक रहे।
नगर निगम की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.
लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
एमएमसीएच रोड और अल्बर्ट एक्का चौक जैसे इलाकों में दुकानदार बिना डर प्लास्टिक बैग दे रहे हैं। निगम ने हाल में कई बार बड़ी मात्रा में प्लास्टिक जब्त किया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर निगरानी बढ़े और जागरूकता फैलाई जाए, तो सुधार संभव है।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि जनवरी से अब तक 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। दुकानदारों का कहना है कि वैकल्पिक बैग महंगे होने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं निगम का दावा है कि प्रतिबंध लागू कराने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।



